Breaking News

random

म्यूजिक एल्बम ने बदली किस्मत, 'निरहुआ रिक्शावाला' से बने फिल्म स्टार, दिनेश लाल यादव का अनूठा सफर

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का जीवन एक मिसाल है. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से ताल्लुक रखने वाले निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी. साल 2003 में आए उनके एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अभिनय की दुनिया में कदम रखते ही उन्होंने 'निरहुआ रिक्शावाला' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री का 'जुबली स्टार' बना दिया. फिल्मों के अलावा, उन्होंने 'बिग बॉस 6' के जरिए नेशनल लेवल पर लोकप्रियता हासिल की. कला के प्रति उनके इसी समर्पण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें 'यश भारती' सम्मान से नवाजा. आज वह न केवल फिल्मों में सक्रिय हैं, बल्कि राजनीति के जरिए जनता की सेवा भी कर रहे हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/syewOBX
म्यूजिक एल्बम ने बदली किस्मत, 'निरहुआ रिक्शावाला' से बने फिल्म स्टार, दिनेश लाल यादव का अनूठा सफर Reviewed by Ajay Kumar on February 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.