Breaking News

random

ऋषभ पंत के बाद हार्दिक पांड्या बने बेबीसिटर

ऋषभ पंत के बाद हार्दिक पांड्या बने बेबीसिटर

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ब्रेक पर हैं और वह सितंबर में मैदान पर वापसी करेंगे.

ऋषभ पंत के बाद हार्दिक पांड्या बने बेबीसिटर

भारत के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) वर्ल्ड कप के बाद से ही मैदान से बाहर हैं और इस ब्रेक के समय को वह पूरा एंजॉय भी  कर रहे हैं. इस समय सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी  कर रहे हैं. दरअसल खाली समय में वो बेबीसिटिंग का काम कर रहे है, जिसके लिए अभी तक सिर्फ ऋषभ पंत (Rishabh pant) ही जाने जाते थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबीसिटिंग (Babysitting) का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक बच्ची के साथ खेल रहे हैं.  जिस बच्ची के साथ पांड्या खेलते नजर आ रहे थे, वो क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू की बेटी है. जिनके लिए पांड्या ने रविवार को बेबीसिटिंग की.

टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी जहां मैदान पर वापसी कर चुके हैं, वहीं पांड्या ने वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक ले लिया था. जहां भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
हालांकि बेबीसिटर का तमगा अभी तक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास था, लेकिन अब पांड्या भी इस दौड़ में शामिल हाे गए हैं. दरअसल पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने पंत  को स्लेज करते हुए अपने बच्चों के लिए बेबीसिटिंग करने का ऑफर दिया था. इसके बाद तो पेन की पत्नी ने भी एक फोटो शेयर की, जिसमें पंत उनके बच्‍चों को संभालते नजर आ रहे थे.

हार्दिक पांड्या तो फिलहाल इस समय आराम कर रहे हैं और सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे. जो भारत दौरे पर आने वाली  है. साउथ अफ्रीका को भारत के साथ तीन टी20 और तीन टेस्ट मैच खेलने होंगे.
ऋषभ पंत के बाद हार्दिक पांड्या बने बेबीसिटर Reviewed by Ajay Kumar on August 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.