Breaking News

random

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की हुई हरियाणा की सामिया आरजू

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की हुई हरियाणा की सामिया आरज़ू, देखें शादी की PHOTOS

शादी में जहां सामिया आरजू (Samia Arzoo) भारतीय रंग में नजर आईं, वहीं हसन अली (Hassan Ali) ने पाकिस्तान की पारंपरिक ड्रेस पहनी थी.

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की हुई हरियाणा की सामिया आरजू
पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की हुई हरियाणा की सामिया आरजू

भारत की बेटी सामिया आरजू (Samia Arzoo) और पाकिस्‍तान के गेंदबाज हसन अली (Hassan Ali) शादी के बंधन में बंध गए हैं. दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में दोनों का निकाह हुआ. हरियाणा के नूंह की रहने वाली सामिया पिछले तीन साल से दुबई में एयर अमीरात में काम रही हैं. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्में हसन अली से दुबई में ही उनकी मुलाकात हुई. दोस्‍ती प्यार में बदली और उसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया.

शादी से कुछ दिन पहले ही सामिया का परिवार दुबई पहुंचा था. इसके बाद वहां शादी से पहले की रस्में की गई. इस कपल ने बुर्ज अल अरब बीच पर अपना प्री- वेडिंग शूट भी करवाया था. दोनों का निकाह मंगलवार शाम छह बजे के करीब हुआ. इसके बाद आठ बजे के करीब डिनर का आयोजन किया और देर रात 10 बजे के करीब विदाई हुई.


शादी में सामिया भारतीय अंदाज में  नजर आई. उन्होंने इंडियन स्टाइल का लहंगा पहना था, जबकि हसन अली ने पाकिस्तान की पारंपरिक ड्रेस ब्लैक और ग्रे रंग की शेरवानी पहनी थी, जहां दोनों का निकाह दुबई में हुआ, वहीं रिसेप्‍शन पार्टी पाकिस्तान में होगी.
पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की हुई हरियाणा की सामिया आरजू Reviewed by Ajay Kumar on August 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.