हरियाणा की बेटी से आज शादी करेंगे हसन अली
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्में हसन अली (Hassan Ali) और नूंह के चंदेनी निवासी सामिया आरजू (samia Arzoo) का निकाह दुबई (Dubai) के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा.

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज हसन अली (Hassan Ali) भारत की सामिया आरजू (Samia Arzoo) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी आज यानी 20 अगस्त को दुबई में होने वाली है. इस समय दोनों परिवार में जश्न का माहौल है. एक दिन पहले ही हसन अली की मेंहदी की रस्म हुई. वहीं मेंहदी की रस्म से पहले हसन रेगिस्तान में पहुंच गए, जहां उन्होंने विकेट लेने के बाद अपने जश्न मनाने के तरीके को परिवार और दोस्तों के साथ दोहराया.
दरअसल हसन ने मेंहदी से पहले प्री वेडिंग शूट करवाया. हसन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मेंहदी की रस्म से पहले सफारी पर निकले, जहां उन्होंने सबके साथ विकेट लेने के बाद मनाए जाने अपने जश्न को दोहराया. इसमें हसन ग्रीन कुर्ते में नजर आ रहे हैं. वहीं बाकी लोग ऑरेंज कुर्ते में दिख रहे हैं. उनके प्री वेडिंग शूट में शादाब खान भी मौजूद थे.
हसन अली हरियाणा के नूंह की रहने वाली सामिया आरजू से निकाह करने जा रहे है. सामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्में हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी सामिया का निकाह दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा.
हरियाणा की बेटी से आज शादी करेंगे हसन अली
Reviewed by Ajay Kumar
on
August 19, 2019
Rating:
No comments: